अपठित गद्यांश का अर्थ है “जो पढ़ा नहीं गया हो” ।
यह गद्यांश छात्र के पुस्तक में से नहीं लिया जाता है। यह किसी भी विषय से जुड़ा हुआ हो सकता है।
गद्यांश पढ़ने के बाद इससे सम्बन्धित प्रश्न छात्रों से पूछे जाते हैं। इससे छात्रों की पढ़ने और समझने की क्षमता बढ़ती है।
GET INSTANT HELP FROM EXPERTS!
- Looking for any kind of help on your academic work (essay, assignment, project)?
- Want us to review, proofread or tidy up your work?
- Want a helping hand so that you can focus on the more important tasks?
Hire us as project guide/assistant. Contact us for more information
अपठित गद्यांश means “unseen passage”
Students are expected to read the passage and answer the questions that follows. It is similar to Comprehension.
Examples
अपठित गद्यांश – तितली। लालच करना बुरी बात है।
एक तितली थी। उस का नाम रानी था। रानी के पंख रंग-बिरंगी थे। लेकिन रानी लालची भी थी। उसके मित्र मोर और बकरी थे। वह दोनों रानी को समझाते थे की लालच मत किया करो। एक दिन रानी बाग में गयी। वह फूलों का रस पीने लगी। पहले उसने चमेली के फूल का रस पिया। उसका पेट भर गया। फिर भी वह न मानी। वह लाल गुलाब का रस पीने लगी। उसे रस मीठा लगा। अब उसने उड़ने चाहा, पर वह उड़ न सकी। उसके सुन्दर पंखा काटों में फस गए थे। उसे समझ आ गया था की लालच करना बुरी बात है।
प्र १ सही उत्तर पर निशान लगाओ।
प्र १) रानी तितली एक दिन कहा गयी थी ?
(बाग में, महल में, तालाब पर)
उत्तर: बाग में
प्र २) रानी तितली कैसी थी ?
(सयानी, लालची, शरारती)
उत्तर: लालची
प्र ३) रानी तितली ने पहले किस फूल का रस पिया ?
(कमल, गुलाब, चमेली)उत्तर: चमेली
प्र ४) रानी तितली के कौन मित्र थे ?
(शेर और चूहा, कबूतर और हंस, मोर और बकरी)
उत्तर: मोर और बकरी
प्र ५) रानी तितली के पंख किस में फस गए थे ?
(पेड़ में, काटों में, जाल में)
उत्तर: काटों में
प्र २ पाठ में छांट कर मिलते जुलते शब्द लिखो।
बिजली – तितली
रस – फस
प्र ३ लिंग बदलो
मोर – मोरनी
बकरी – बकरा
Read more on लिंग (Ling) (Gender)
प्र ४ एक अनेक
तितली – तितलियाँ
परदा – परदे
Read more on वचन (Vachan) (Singular/Plural)
प्र ५ वाक्य बनाओ
तितली – तितलियों के पंख रंग बिरंगी होते हैं।
लालची – लालच करने से बुरा होता है।
Related: Hindi Grammar Reference Sheet
StudyMumbai.com is an educational resource for students, parents, and teachers, with special focus on Mumbai. Our staff includes educators with several years of experience. Our mission is to simplify learning and to provide free education. Read more about us.
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.